Ola Roadster X Specifications & Features
Ola Roadster X में ऐसे features दिए गए हैं जो हर दिन की riding को आसान बनाने में मदद करते हैं। इसमें 4.3-inch Digital Instrument Console मिलता है, जहां Speed, Battery Status, Odometer और दूसरी जरूरी जानकारियां आसानी से देखी जा सकती हैं। इसके साथ Bluetooth Connectivity, Navigation, Mobile Charging, Digital Speedometer, Digital Tachometer और Digital Odometer जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। वहीं 3 साल या 50,000 km की warranty लंबे समय तक ज्यादा भरोसा देने का काम करती है।
कई बार ऐसा होता है कि आप किसी लंबी Ride पर निकलते हैं और रास्ते में लगातार phone का use करने की वजह से उसकी battery कम होने लगती है। ऐसे समय में Mobile Charging Feature काफी काम आता है क्योंकि जरूरत पड़ने पर फोन को charge किया जा सकता है। इससे जरूरी call या massage miss होने की चिंता कम हो जाती है।
वहीं 4.3-inch Digital Display भी Riding के दौरान useful मानी जाती है। आप भीड़भाड़ वाले traffic में चल रहे हैं और बार-बार Speed या दूसरी जानकारी देखनी पड़ती है। ऐसे समय सारी जरूरी जानकारी एक ही screen पर मिल जाती है, जिससे बाइक की जानकारी देखना आसान हो जाता है।
इसके अलावा Bluetooth Connectivity की मदद से Bike और Smartphone को आसानी से जोड़ा जा सकता है। वहीं 3 साल या 50,000 km तक battery की warranty लंबे समय तक bike इस्तेमाल करने वालों को ज्यादा भरोसा देने का काम करती है। Ola ने इन features को इस तरह शामिल किया है कि Rider को Technology के साथ-साथ रोज़ाना के use में भी फायदा मिल सके।